संस्थान अपनी स्थापना के समय से ही जलविज्ञान एवं जल संसाधन संबंधी आधुनिक प्रकाशनों सहित एक अच्छे तकनीकी पुस्तकालय के निर्माण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में निरन्तर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2018-19 में 66 नई पुस्तकों, 23 तकनीकी प्रतिवेदनों, तथा 355 राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय नियतकालीन पत्रिकाओं को पुस्तकालय में शामिल किया गया है। पुस्तकालय का कुल संग्रह 24379 प्रकाशन तक पहुंच गया है जिसमें 12840 प्रकाशन तक पहुंच गया है जिसमें 12840 पुस्तकें, 3925 नियतकालिक पत्रिकाएं, 6222 तकनकी प्रतिवेदन, 315 भारतीय एवं विदेशी मानक, 1036 तकनीकी शोध पत्र/पुनः मुद्रण और 41 सूक्ष्मिकाएं शामिल हैं। पुस्तकालय में वर्तमान में 32 भारतीय और 23 विदेशी पत्रिकाएं मंगवाई जा रही हैं। इनमें से 20 अर्न्तराष्ट्रीय नियतकालिक पत्रिकाओं के ऑन लाईन संस्करण भी उपलब्ध हैं। 9 पत्रिकाएं हिंदी में हैं। संस्थान के कर्मचारियों के अतिरिक्त, अन्य संगठनों द्वारा भी पुस्तकालय संसाधनों का व्यापक उपयोग किया जाता है।
पुस्तकालय की गतिविधियों एवं सेवाओं के स्वचालित प्रबंधन के लिए Web OPAC सहित LibSys साफ्टवेयर के नवीनतम वर्जन का प्रयोग किया जा रहा है तथा अलग से एक सर्वर एवं क्लाइंट पीसी भी प्रचालन में है।
संस्थान द्वारा अपने पब्लिकेशन के लिए इन्सटीट्यूशनल डिजिटल रिपोजिटरी (IDR) सर्जित की गई है एवं इसे नियमित रूप से समृद्ध किया जा रहा है।
![]() |
![]() |