Menu
emblem

केंद्र के बारे में



राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान
बाढ़ प्रबंधन अध्ययन केंद्र
वाल्मी कॉम्प्लेक्स, खगौल, पो0 फुलवारी शरीफ
पटना– 801505 (बिहार), भारत
फोन: 0612-2452219, फेक्स: 0612-2452227
ईमेल: cfmspatna[at]gmail[dot]com

बाढ़ प्रबंधन अध्ययन केंद्र (सीएफएमएस), जिसे पहले गंगा मैदानी उत्तर क्षेत्रीय केंद्र (जीपीएनआरसी) के नाम से जाना जाता था, की स्थापना मई, 1991 में की गई थी। बाढ़ प्रबंधन अध्ययन के महत्व को समझते हुए, भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय ने जीपीएनआरसी का पुनर्गठन किया तथा जून 2001 में इसका नामांकरण "बाढ़ प्रबंधन अध्ययन केंद्र" किया गया। केंद्र अब मुख्य रूप से क्षेत्र के बाढ़ संबंधी अध्ययनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिसमें जल विज्ञान संबंधी समस्याओं के आधार पर केंद्र बाढ़ आकलन, बाढ़ पूर्वानुमान, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस आधारित अध्ययन, जल जमाव और जल निकासी समस्याएं, नदियों की भू-आकृति संबंधी विशेषताओं का मूल्यांकन, अवसादन/कटाव की समस्याएं, बाढ़ मैदान क्षेत्र मानचित्र तैयार करना, शहरी जल विज्ञान अध्ययन, जल गुणवत्ता और पर्यावरण प्रदूषण, गंगा बेसिन के जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव आदि शामिल हैं। केंद्र वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में फैले गंगा के मैदानी इलाकों में बाढ़ संबंधी अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है । इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण नदियाँ मुख्यतः हिमालय की विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती हैं। पहाड़ी इलाकों से गुजरते समय ये नदियाँ भारी मात्रा में गाद लाती हैं और बाद में ये गाद नदी मार्गों और मैदानी भूमि पर जमा हो जाती हैं। हिमालयी मूल की अधिकांश नदियों में नदी के मार्ग में बदलाव एक सामान्य घटना बताई गई है। बाढ़ के अलावा चौर का निर्माण भी इस क्षेत्र की एक अन्य समस्या है। अधिकांश नदी घाटियों में जल जमाव और कठिन जल निकासी की समस्याएँ भी गंभीर चिंता का विषय हैं। नदी तंत्र में जल प्रदूषण की समस्या भी स्थिति को गंभीर बना रही है। नदी के पारिस्थितिक मोर्चे को खतरे में डालने वाले सतही जल प्रदूषण की समस्याएँ भी चर्चा में हैं। क्षेत्र और प्रयोगशाला आधारित अध्ययन के अलावा, केंद्र प्रौद्योगिकी हस्तांतरण गतिविधियों और विभिन्न संबंधित स्थानीय संगठनों के साथ सहयोग में भी शामिल है।

cfms
चित्र 1 : बा. प्र. अ. कें. पटना का क्षेत्राधिकार नक्शा


पृष्ठ अंतिम बार दिनांक 12.12.2023 को अपडेट किया गया